इंटर्नशिप के नाम पर अवैध वसूली बंद हो : अभाविप
भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंटर्नशिप के नाम पर ज्यादा शुल्क वसूलने को लेकर एक एफिलिएटेड कॉलेज में सोमवार को हंगामा हो गया। मामले में हस्तक्षेप के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। किसी तरह विद्यार्थियों को संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है, जिसकी पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि विवि द्वारा इंटर्नशिप को पूर्णतः निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है, बावजूद कुछ कॉलेज में इंटर्नशिप के नाम पर पहले विद्यार्थियों से Rs.500 की राशि ली गई और अब इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) देने के नाम पर Rs.1,500 की अतिरिक्त राशि मांगी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.