मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लंगट सिंह कॉलेज के आचार्य जेबी कृपलानी सभागार में शुक्रवार को सीबीसीएस पाठ्यक्रम के तहत इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्नातक के पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन दिया गया।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि इंटर्नशिप केवल क्रेडिट प्राप्त कर डिग्री पूरी करने का माध्यम या एक औपचारिक सर्टिफिकेट मात्र नहीं है। बल्कि, यह किताबी ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारने का एक अवसर है। आज के इस प्रतिस्पर्धी दौर में सिर्फ किताबी ज्ञान से काम नहीं चलेगा, बल्कि कार्यक्षेत्र का वास्तविक अनुभव ही नौकरी प्राप्त करने में उपयोगी होगा। कहा कि एनईपी 2020 के अनुरूप यह इंटर्नशिप छात्रों में पेशेवर कौशल, अनुशासन और प्रॉब्लम सॉल्विंग की समझ विकसि...