गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रतिभा चौधरी ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रणाली, विधिक सेवा संस्थाओं तथा न्यायालयीन कार्यप्रणाली के व्यावहारिक ज्ञान के महत्व से अवगत कराया और इंटर्नशिप का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी राम प्यारे, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजेश पति त्रिपाठी, अपर सत्र न्यायाधीश उमेश चंद्र पांडेय तथा बार एसोसिएशन सिविल ...