झांसी, जून 2 -- झांसी। नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में इंटर्नशिप कर रहे छात्र हर्षवंश यादव अखिल धाओले ने झांसी के निकटवर्ती गांवों डिकौली और पालींदा का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद किया। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रत्यक्ष खरीद एवं जैविक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इंटन्र्स ने किसानों को बताया कि जैविक उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग के कारण उन्हें पारंपरिक उत्पादों की तुलना में बेहतर एवं प्रीमियम मूल्य प्राप्त हो सकता है। साथ ही, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर होने वाला खर्च कम होने से उत्पादन लागत घटती है, जिससे किसानों की शुद्ध आय में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।किसानों को यह भी समझाया गया कि संगठित किसान समूहों, सहकारी समितियों तथा प्रत्यक्ष विपणन व्यवस्था के माध्यम ...