भागलपुर, सितम्बर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएन कॉलेज के विद्यार्थियों को एक कंप्यूटर संस्थान ने इंटर्नशिप कराया था। इसमें कॉलेज के कॉमर्स और अंग्रेजी के विद्यार्थी थे। इंटर्नशिप पूरा करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्टिफिकेट वितरित किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने की। इस दौरान इंटर्नशिप के नोडल अधिकारी डॉ. अंबिका कुमार ने विद्यार्थियों इंटर्नशिप से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध ने बताया कि यह एक करियर-उन्मुख कार्यक्रम है। इंटर्नशिप के जरिए विद्यार्थी कॉलेज के पारंपरिक क्लासरूम की पढ़ाई से आगे बढ़कर बहुत कुछ नया सीखते हैं। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से विद्यार्थी के कौशल विकास और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराने के लिए है। नोडल पदाधिकारी डॉ. अंबि...