इंटरस्तरीय हाई स्कूल जितौरा में छात्रों को मिला चेक
आरा, जुलाई 10 -- हिन्दुस्तान ओलंपियाड पीरो, संवाद सूत्र राम दिहल सिंह यादव इंटर स्तरीय हाई स्कूल जितौरा में चयनित छात्रों को हेडमास्टर राजकुमार सिंह ने चेक प्रदान किया। चेतना सत्र में उपस्थित सैकड़ों छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलम्पियाड को प्रतिभा विकसित करने का बेहतर मंच बताया। नए सत्र में अधिक से अधिक छात्रों ने हिंदुस्तान ओलम्पियाड में शामिल होने की इच्छा जताई। चेक पाने वाले विक्की कुमार , कशिश कुमारी और रवि कुमार को हेड मास्टर राज कुमार सिंह के अलावा राकेश कुमार, रविशंकर गुप्ता, रंजन कुमार, रवि डोडवाडिया, पंकज कुमार, आलोक कृष्ण रंजन, रामजीत पंडित, विनीत कुमार तिवारी, सुनील कुमार सिंह, शाहना परवीन, अनीता यादव, अंजू कुमारी, मेनका कुमारी, प्रतिभा सौरभ, काजल गुप्ता, नीरज कुमार गिरि और अनामिका शर्मा ने प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.