बोकारो, मई 28 -- पिंड्राजोरा पुलिस ने गुरुवार रात इंटरस्टेट बार्डर से सटे भंड्रो पंचायत अंतर्गत संथालडीह मोड़ स्थित स्किल ट्रेनिंग सेंटर को फर्जीवाड़े के आरोप में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर दिया। मौके से फर्जीवाड़े के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। सेंटर से लैपटॉप मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। ज्ञात हो कि गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब परीक्षा देने पहुंचे युवकों ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। एनजीओ के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए संचालित प्रशिक्षण केंद्र में नामांकित छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। परीक्षा के दौरान प्रशिक्षक द्वारा नामांकन के समय जमा किए गए आधार कार्ड से छेड़छाड़ पाए जाने पर परीक्षार्थियों ने विरोध शुरू कर दिया।सूचना यह भी पढ़ें- JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 जार...