इंटरसीटी ट्रेन से कट हसन बाजार में किसान की मौत
आरा, अगस्त 19 -- पीरो। आरा-सासाराम रेलखंड के हसन बाजार में भभुआ से पटना जा रही इंटरसीटी ट्रेन से कटकर बुधवार की दोपहर किसान की मौत हो गयी। मृत किसान कातर निवासी स्व. रामानंद सिंह के 50 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह थे। हादसे के संबंध में बताया जाता है कि खेत में खाद देने के लिए वे दोपहर लगभग एक बजे जा रहे थे। इस बीच इंटरसीटी ट्रेन की चपेट में आ गये। अपने पीछे दो लड़का और दो लड़की छोड़ गये हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.