उरई, मार्च 26 -- उरई। गुरुवार को झांसी कानपुर रेलमार्ग पर इंटरसिटी एक्सप्रेस रदद रही। सुबह आठ बजे गाड़ी उरई स्टेशन पर नहीं आई। इसके चलते यात्री परेशान हुए। खासकर रोजमर्रा नौकरीपेशा, छात्र, छात्राओं के अलावा जो लोग इस गाड़ी से कानपुर, लखनऊ जाते थे, वह परेशान हुए। जब स्टेशन पहुंचने पर एनाउंसमेंट के माध्यम से गाड़ी रद्द होने की खबर लगी तो यात्रियों ने अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर किया। हालांकि लोगों को इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि कई लोग तो रोडवेज बस से ही निकल गए। लोगों ने बताया कि अभी अप्रैल में तो कई दिनों के लिए इंटरसिटी व मेमू का संचालन बंद होना है। जब एक दिन में यह हाल रहा तो आने वाले दिनों में क्या स्थिति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...