मुरादाबाद, अगस्त 13 -- रेलवे ने नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव किया है। 22 अगस्त से इस ट्रेन का संचालन आधुनिक एलएचबी रैक से किया जाएगा। अभी तक ट्रेन में 18 आईसीएफ कोच लगाए जाते थे जबकि नए एलएचबी रैक में 16 कोच होंगे। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित हैं। इनमें यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अधिक सीट क्षमता भी उपलब्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...