इंटरसिटी में चढ़ने के लिए ट्रैक पार कर दौड़े यात्री
धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन के कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा होते ही कई यात्री फुटओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने लगे। यात्रियों ने बताया कि धनबाद-रांची इंटरसिटी सामान्यतः प्लेटफॉर्म नंबर एक से खुलती है। गुरुवार को यात्री प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन के स्टेशन में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आने की घोषणा हुई। इसके बाद यात्री ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म बदलने लगे, जबकि कई लोग सीधे ट्रैक पार कर ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। संयोग से उस समय दूसरे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से कम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.