इंटरसिटी ट्रेन में कमर से बांधकर ले जा रहे थे शराब, जमालपुर स्टेशन पर दो युवक गिरफ्तार
मुंगेर, मई 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत जमालपुर रेल थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन से 30 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में यात्रा कर रहे थे और शराब को शरीर तथा कमर में छिपाकर बांका ले जाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधुबनी निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र रोहित कुमार तथा धनबाद निवासी अजय दौसाधी के पुत्र प्रेम दौसाधी के रूप में हुई है। इस बावत रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि दोनों युवक राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन से बांका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जमालपुर स्टेशन पर तैनात एस्कॉर्ट पार्टी की नजर उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। पुलिस टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.