जौनपुर, मई 6 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे ट्रैक पर एक मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गेट संख्या 10 सी से आगे साईंनाथ मंदिर के सामने की है, जहां इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से महिला गिरकर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंटरसिटी ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन से जौनपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन गेट संख्या 10 सी पार कर आगे बढ़ी, उसी दौरान इटायें गांव निवासी केवला देवी रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। अचानक ट्रेन के करीब आ जाने से वह घबरा गईं और धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.