किशनगंज, मार्च 19 -- ठाकुरगंज। सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस इन दिनों यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। हल्दीबाड़ी तक विस्तार के बाद ट्रेन की समयसारिणी पूरी तरह असंतुलित हो गई है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से ट्रेन लगातार देरी से चल रही है। हालात यह हैं कि यात्रियों को प्रतिदिन एक घंटे से लेकर ढाई घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि उनके कामकाज और व्यवसाय पर भी सीधा असर पड़ रहा है।स्थिति से नाराज यात्रियों ने बुधवार को बागडोगरा रेलवे स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका में सामूहिक आवेदन दर्ज कर अपनी नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि 12 मार्च को ट्रेन करीब सवा घंटे, 13 मार्च को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.