गाजीपुर, फरवरी 18 -- जखनियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से छपरा जाने वाली इंटरसिटी मेल ट्रेन संख्या 15112 मंगलवार रात इंजन फेल होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन रात 9:25 बजे स्टेशन पहुंची, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते आगे नहीं बढ़ सकी। स्टेशन मास्टर ने वाराणसी कंट्रोल रूम को सूचना दी और औंड़िहार से दूसरा इंजन मंगाने की तैयारी की गई। इसी बीच ट्रेन चालक ने काफी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी दूर कर दी, जिसके बाद उसी इंजन से ट्रेन को रात 10:40 बजे छपरा के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के विलंब से यात्री परेशान दिखे। यात्री रामसमुझ, शिवनाथ और बिमला ने बताया कि उन्हें मऊ उतरकर ग्रामीण क्षेत्र जाना था, लेकिन देर रात होने से साधन मिलने में कठिनाई होगी। सहायक स्टेशन मास्टर केदार ने बताया कि इंजन ठीक होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे भेज ...