प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को स्पेशल सहित कई ट्रेन विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ से वाराणसी को जाने वाली समर स्पेशल 11 घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे 37 मिनट, नीलांचल एक्सप्रेस 38 मिनट, वाराणसी से मुंबई सेंट्रल को जाने वाली समर स्पेशल तीन घंटे 18 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। पूछताछ काउंटर पर लखनऊ चारबाग से वाराणसी को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जंक्शन से वाराणसी को जाने वाली पैसेंजर के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुये। वाराणसी रूट पर डबल ट्रैक के ट्रायल की वजह से अधिकांश यात्री बस से सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...