हमीरपुर, जून 30 -- हमीरपुर। मानिकपुर से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर भरुआ सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के बीच एक गोवंश की मौत हो गई। इस हादसे की वजह से कुछ देर के लिए ट्रेन भी खड़ी रही। जिसके चलते सवारियां नीचे उतरकर घटना की जानकारी करती रही। इंजन में फंसे मांस के टुकड़े हटाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मंगलवार की शाम करीब छह बजे के आसपास हुई। भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन से जैसे ही इंटरसिटी ट्रेन आगे बढ़ी वैसे ही यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन से पहले अन्ना पशुओं का झुंड ट्रैक पर आ गया। एक मवेशी ट्रेन से कटकर मौके पर मर गया। इसकी वजह से करीब दस मिनट तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इंजन में फंसे मवेशी के मांस के टुकड़ों को साफ करने के बाद ट्रेन कानपुर के लिए निकल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...