बलरामपुर, मई 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। गोरखपुर से ऐशबाग के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस (15069/15070) से एसी कोच हटाए जाने के बाद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और उनके परिजन इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित हो रहेहैं। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिना एसी सुविधा के लंबी दूरी की यात्रा करना बेहद कठिन हो गया है।रेलवे प्रशासन ने एसी कोच हटाकर उसकी जगह एक अतिरिक्त चेयरकार कोच लगाया है, लेकिन यात्रियों की मानें तो इससे समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस रेलमार्ग से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए लखनऊ जाते हैं। यह भी पढ़ें- इंटरसिटी एक्सप्रेस से एसी कोच हटाने जाने पर यात्रियों में नाराजगी कई मरीजों को यात्रा के दौरान लेटाकर ले जाना पड़ता है, ऐसे में एसी क...