इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन विलंब से जंक्शन पहुंची
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि आनंद विहार से वाराणसी को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे छह मिनट, हावड़ा से लालकुआं को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट 11 मिनट, मंबई एलटीटी से छपरा जंक्शन को जाने वाली छपरा अंत्योदय सुपरफास्ट 45 मिनट, आनंद विहार से पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 44 मिनट, वाराणसी से मुंबई सेंट्रल को जाने वाली समर स्पेशल 16 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म से लेकर टिकट काउंटर तक भटकते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.