उरई, अगस्त 26 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना होने से बच गई। झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में अग्निशमन यंत्र के दबने की वजह से निकली गैस से आग की अफवाह फैल गई। इससे अफरा तफरी मच गई। गार्ड ने तत्काल ट्रेन को रोका। घबराहट में जनरल कोच के डेढ़ सौ यात्री नीचे उतर गए। हालांकि सूचना पाकर रेलवे पुलिस के साथ आरपीएफ मौके पर पहुंची और फायर सिलेंडर को बंद कर कब्जे में लिया और यात्रियों को बोगी में सकुशल बैठाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से ट्रेन दस मिनट लेट हो गई। आरपीएफ को जांच में पता चला है कि किसी यात्री का फायर सिलेंडर पर पैर रखने की वजह से गैस निकलने लगी थी。

घटनाक्रम सोमवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली 11109 इंटरसिटी एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब टे्रन उरई स्टेशन से रवाना होने ...