इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरपीएफ का छापा, 65 लीटर महुआ शराब बरामद
गया, जून 8 -- आरपीएफ की टीम ने सोमवार को धनबाद-गया-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में छापेमारी कर 65 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देश पर गुरपा आउट पोस्ट प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच ट्रेन के साधारण कोच में संदिग्ध अवस्था में रखे तीन प्लास्टिक के बोरे मिले। तलाशी लेने पर उनमें 13 पाउच में कुल 65 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- स्टेशन परिसर में शराब के साथ दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर शराब बेचती तीन महिलाएं पकड़ाईं यह भी पढ़ें- लिच्छवी एक्सप्रेस की बोगी से 26 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.