मऊ, मई 15 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार की सुबह रतनपुरा स्टेशन के पास भांजी की शादी में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रही महिला के बैग से चोरों ने तीन हजार नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुराकर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित की तरफ से जीआरपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। जलालाबाद निवासी राहुल दुबे के परिजन मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत ग्राम पंचायत स्थित रिश्तेदार विनोद दीक्षित के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। शादी समारोह बीतने के बाद शुक्रवार की सुबह परिजन बलिया वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान रतनपुरा रेलवे स्टेश...