मधुबनी, मार्च 23 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। भारतीय रेलवे में दिव्यांगों, महिलाओं और विशिष्ट श्रेणी के यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत प्रवेश अब भारी पड़ सकता है। सोमवार को झंझारपुर में आरपीएफ अधिकारियों और कर्मियों द्वारा ऐसे यात्रियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। आरपीएफ प्रभारी अरबिन्द कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई जोगबनी से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 13211 इंटरसिटी एक्सप्रेस में की गई। ट्रेन के झंझारपुर स्टेशन पर पहुंचते ही सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दिव्यांग कोच में अवैध रूप से सवार चार यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान फुलपरास थाना के विष्णुपुर महथौर के सत्येंद्र कुमार, लखनौर क...