जामताड़ा, जुलाई 19 -- 19 जुलाई को आयोजित झारखंड फील्ड वर्कर कॉम्पिटिटिव (जेएफडब्लूसी) परीक्षा-2024 को देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 18619/18620 रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस का मोहनपुर स्टेशन पर एक दिन के लिए अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। यह व्यवस्था केवल 19 जुलाई को प्रभावी रहेगी। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहूलियत मिल सके। रेलवे ने यात्रियों एवं परीक्षार्थियों से यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में...