अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आई खराबी से शुक्रवार की सुबह जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर करीब ढाई घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। ट्रेन अपने निर्धारित समय 5:15 बजे के बजाय 5:26 बजे फारबिसगंज स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन कॉलेज चौक रेलवे गुमटी से कुछ दूरी आगे बढ़ते ही इंजन फेल हो गया और ट्रेन बीच ट्रैक पर ही रुक गई। घटना सिंगल लाइन ट्रैक पर होने के कारण पूरे रेलखंड की आवाजाही बाधित हो गई। कटिहार से जोगबनी आने वाली डेमू सवारी ट्रेन और जोगबनी से कटिहार जाने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे और कई को टिकट वापस करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- तीन घंटे देरी से कंचौसी स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, यात्री परेशानपरेशान यात्री इंटरसिटी से सिलीगुड़ी जा...