गया, अप्रैल 10 -- पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई शुक्रवार को गाड़ी संख्या 13305 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस में गझंडी और लालबाग स्टेशन के बीच चेकिंग के दौरान की गई। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में टीम ने साधारण कोच में एक संदिग्ध प्लास्टिक बोरा पाया, जिससे शराब की गंध आ रही थी। यात्रियों से पूछताछ में किसी ने दावा नहीं किया। जांच में बोरे से 25 पन्नियों में भरी करीब 125 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने जब्ती सूची बनाकर शराब को कब्जे में ले लिया। लावारिश मिलने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद शराब की कीमत करीब 12,500 रुपये आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.