छपरा, अप्रैल 26 -- छपरा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक साथ दो बड़ी प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं। जहां एक ओर 20 मॉडल स्कूलों में कक्षा नौवीं के लिए 800 छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर योग्य शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार भी जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि नामांकन और शिक्षक बहाली दोनों प्रक्रिया को समय पर पूरा कर सत्र की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू कराई जाए। मालूम हो कि जिले के 20 प्रखंडों में एक-एक कर कुल 20 उच्च विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: जिले के 16 मॉडल स्कूलों में नामांकन शुरू इन स्कूलों में कक्षा नौवीं में प्रत्येक सेक्शन में 40 विद्यार्थियों के हिसाब से कुल 800 छात्रों का नामांकन लिया जाएगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण प...