इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी, खाली सीटों पर मेरिट से नामांकन का मौका
छपरा, मई 5 -- 20 मॉडल स्कूलों में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, 800 सीटों पर नामांकन जारी युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, वहीं खाली सीटों को भरने के लिए अब आठवीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को नामांकन का मौका दिया जाएगा। मंगलवार को आयोजित विभागीय अपर मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मॉडल स्कूलों में नामांकन जिले के 20 प्रखंडों में स्थापित 20 मॉडल स्कूलों में कक्षा नौवीं के लिए कुल 800 छात्रों का नामांकन पहले से जारी है। प्रत्येक स्कूल में 40-40 छात्रों के हिसाब से सीट निर्धारित की गई है। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.