भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) से असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई नियुक्ति में शैक्षणिक अनुभव समेत अन्य मामले में फर्जीवाड़ा की शिकायत पर निगरानी जांच होनी है। इस पर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद ने आरोप लगाया कि नियुक्ति के दौरान आयोग द्वारा व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। सैकड़ों फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थी के अनुभव को सही ठहराते हुए उसका चयन कर लिया गया है। डॉ. आजाद ने कहा कि आयोग द्वारा यदि साक्षात्कार के पूर्व ही सभी अनुभव प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों के अनुभव की जांच करा ली जाती तो ऐसी नौबत नहीं आती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.