उरई, अप्रैल 4 -- उरई, संवाददाता। नदीगांव ब्लाक के ग्राम रूदावली में विकास कार्यों में पाई गई अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में धांधली की पुष्टि होने पर सचिव को तत्का प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है साथ ही प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। सही जबाव न मिलने पर प्रधान को पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गबन की गई सवा लाख की धनराशि के रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत भगवान सिंह ने तत्कालीन जिलाधिकारी को शिकायत देकर ग्राम पंचायत रूदावली में कराए गए विकास कार्यों में गंभीर गड़बड़ियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीन जनवरी 2023 को दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसमें भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल निगम को जांच की जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.