चंदौली, फरवरी 26 -- सकलडीहा। पंचम राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग योजना के तहत लाखों की लागत से ईटवा गांव में ब्लॉक रोड से राजेन्द्र के घर तक साइडवाल और इंटर लॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। बीते दो सप्ताह पूर्व मार्ग पर कुछ दूर साइडवाल टूट कर ढह गया है। जिससे आने जाने वाले ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। गांव के पिंटू यादव, कन्हैया, अभिषेक सहित ग्रामीणों ने मानक के अनुसार साइडवाल का निर्माण कराने की मांग की है, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.