उरई, जून 24 -- जालौन।संवाददाता विकास खंड जालौन के ग्राम सारंगपुर में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग को लेकर ग्रामीणों में रोष है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया।ग्राम पंचायत सारंगपुर में दलित बस्ती में अन्नू शर्मा के बाड़ा शशिकुमार पहारिया के मकान तक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण रामदास पहारिया, उपेंद्र पहारिया, दिलजीत, अनुरोध परिहार, अनु परिहार, पिंटू पहारिया, रवि दोहरे, आकाश चौधरी, रंजीत चौधरी का आरोप है कि डाली जा रही इंटरलॉकिंग में स्वीकृत एस्टीमेट के अनुरूप बेस नहीं डाला जा रहा है। इसके अलावा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे बरसात के दिनों में सड़क के जल्द खराब होने की ...