चंदौली, जनवरी 10 -- चहनियां। क्षेत्र के सैफपुर (सहेपुर) गांव में डेढ़ सौ मीटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने लोकार्पण किया। मार्ग बन जाने से लोगों को अब आने जाने में काफी सहूलियत होगी। गांव का मार्ग काफी खराब हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव पर प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत कोटे से मार्ग का निर्माण करवाया गया है। इस दौरान अम्बरीष सिंह भोला, अतुल सिंह रघुवंशी, आनन्द सिंह, अमरदेव शर्मा, राणा प्रताप सिंह, तेज बहादुर शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.