इंटरलॉकिंग रास्ते पर बनी दीवार तोड़कर रास्ता खाली कराया
बस्ती, मई 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में इंटरलॉकिंग रास्ते पर बनाए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने तोड़कर रास्ता खाली करवा दिया। मामला खरहटिया गांव का है। रास्ता बाधित होने से परेशान पीड़िता ने जनता दर्शन में सीएम से शिकायत की थी। जिसके बाद हरकत में आए बस्ती प्रशासन ने मंगलवार को नायब तहसीलदार रवि के साथ राजस्वकर्मियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। निर्माण के समय भी पीड़िता ने छावनी पुलिस से शिकायत की थी, जिसकी सुनवाई नहीं हुई थी। थानाक्षेत्र के खरहटिया निवासी नीका सिंह पत्नी स्व. राजेश्वर सिंह ने जनता दर्शन में सीएम निवास पर शिकायत की थी। हल्का लेखपाल रवि ने मामले की छानबीन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर गांव में मंगलवार को हर्रैया तहसील के राजस्वकर्मियों की टीम के साथ नाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.