बलरामपुर, जून 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड आनंद मार्ग में डूडा के माध्यम से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई है। सभासद प्रतिनिधि अरशद इसरार ने बताया कि यह मार्ग पिछले करीब 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी थी। लेकिन निर्माण के दौरान मानकों का पालन न होने से लोगों में असंतोष फैल गया है। उनका आरोप है कि बिना उचित आधार तैयार किए और रोलर चलाए ही इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है, जिससे ब्लॉक असमान दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासी रामू, इश्तियाक, इस्तका...