हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाले रेलखंड पर मंगलवार शाम इंटरलॉकिंग काम ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। शाम करीब सात बजे से रात 8:30 बजे तक चले काम के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मंडल रेल अधिकारियों के निर्देश पर कौढ़ा रेलवे स्टेशन के रेल समपार संख्या 287-88 पर यह तकनीकी काम किया गया, लेकिन इसकी जानकारी यात्रियों को पहले से नहीं दी गई थी। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंटरलॉकिंग के चलते अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हरदोई, कौढ़ा और आसपास के अन्य स्टेशनों पर कई गाड़ियां खड़ी रहीं। कुछ ट्रेनों को कॉशन मेमो के साथ धीमी गति से आगे बढ़ाया गया। इससे उनकी समयसारिणी पूरी तरह गड़बड़ा गई।इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असररेलवे स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस, काशी विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.