झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। गोंडा-बुढ़वाल क्षेत्र में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कई टे्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा टे्रनें रद की गई हैं। गाड़ी संख्या 22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 8 जुलाई तक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 22200 बलरामपुर- ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 9 जुलाई तक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 9 जुलाई तक रद रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ तिथि दिनांक 11 तक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 12512 त्रिवेंद्रम सेंट्रल-गोरखपुर प्रारंभिक स्टेशन से 28 जून से 30 जून 1 जुलाई, 5 जुलाई 7 जुलाई को को अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी, गोंड...