मऊ, अप्रैल 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर शासन ने संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत के आंबेडकर तिराहे से दुबारी मोड़ तक इंटरलॉकिंग एवं पटरी निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 16 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है। इस निर्णय से नगर पंचायत वासियों में खुशी का माहौल है। पूर्व भाजपा जिला मंत्री व व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने बीते पांच फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपकर नौ सूत्री मांगें रखी थी। इसमें आंबेडकर तिराहे से दुबारी मोड़ तक इंटरलॉकिंग सड़क और पटरी निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी। इसके बाद 27 मार्च को व्यापारियों की बैठक कर इस मांग को पुन: जोर-शोर से उठाया था। लगातार प्रयासों और जनदबाव के चलते शासन ने उक्त कार्य के लिए 2 करोड़ 16 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.