गौरीगंज, मई 10 -- मुसाफिरखाना। ग्रामसभा मठा भुसुण्डा में इंटरलॉकिंग सड़क उखाड़े जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर गांव निवासी राम अक्षयवर ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर सड़क को पुनः ठीक कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार गांव में विजयपाल के घर से पूरब दिशा में बद्री दूबे के घर होते हुए हरिनाथ यादव के घर तक लगभग बीस वर्ष पूर्व खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया गया था। बाद में वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई गई थी। आरोप है कि अब उक्त इंटरलॉकिंग को बीच में उखाड़कर फेंक दिया गया तथा वहां मिट्टी डालकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- चकमार्ग पर अवैध कब्जा राम अक्षयवर ने प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए सड़क ...