अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- भीटी। विकासखंड भीटी के महमदपुर रायगंज में निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद यादव ने समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। यह इंटरलाकिंग मार्ग भीटी विकासखंड के ग्राम पंचायत महमदपुर रायगंज में ग्राम पंचायत द्वारा राम तीरथ गुप्ता साधु के घर से काली के चौरा तक बनाई गई है। उद्घाटन के दौरान ग्राम प्रधान देवी प्रसाद, रणवीर सिंह, जगदंबा प्रसाद, राकेश वर्मा, अशोक तिवारी, संतराम, जलील खान, आसमा गौतम, जगदंबा प्रसाद तिवारी, तुलसीराम राजभर, शुभम तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.