चंदौली, अप्रैल 2 -- नौगढ। क्षेत्र के देउरा गांव में कराए जा रहे इण्टरलाकिंग कार्य में गुरुवार को दोयम दर्जे की सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। वही ताजिया के लिए छोड़ी गई भूमि पर चबूतरा निर्माण कराने की मांग किया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शंकर जी मंदिर से प्राथमिक विद्यालय तक सरकारी योजना से इण्टरलाकिंग कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान मनमानी तरीके से गुणवत्ता विहीन ईंट एवं सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कल्लू, इम्तियाज, सलाउद्दीन, इस्लाम, जमालू, सनाउल्लाह, हैदर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.