सोनभद्र, मई 1 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपरी के गोहना बस्ती में कराए गए इंटरलाकिंग कार्य का शुक्रवार को सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम जनमानस को बरसात के दिनों में इस मार्ग से आवागमन में काफी कठिनाई होती थी। ऐसे में इसका निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिले के हर गांव में विकास की किरण पहुंच रही है। इस मौके पर बीडीसी विनोद भारती, ग्राम प्रधान कामेश्वर मौर्य, लल्लन, सकल कुमार, दिनेश कुमार भारती, लवकुश प्रसाद, संजय कुमार भारती, अशोक गुप्ता, गिरिजा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.