इंटरलाकिंग ईंट उखाड़कर बेचने के आरोप में पूर्व सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, जून 5 -- इंटरलाकिंग ईंट उखाड़कर बेचने के आरोपों में घिरे पूर्व सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में उन पर लगाए गए आरोप सही मिले हैं। ईओ ने पुलिस को जांच आख्या के साथ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के बुध बाजार निवासी मनोज गर्ग ने पूर्व सभासद अमित चौधरी पर रास्ते की इंटरलाकिंग ईंट उखाड़कर बेचने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका प्रशासन से लेकर डीएम व एसपी स्तर तक शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद तूल पकड़ गया था। पुलिस टीम के साथ नगर पालिका टीम ने भी मामले में जांच शुरू की थी। बताया जाता है कि पालिका की जांच में पूर्व सभासद अमित कुमार पर लगे आरोप सही पाए गए। मोहल्ले वालों ने भी उनके खिलाफ गवाही दी। आरोप है कि पूर्व सभासद ने सड़क की इंटरलाकिंग ईंट उखड़वाकर बेच दीं। ईओ ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.