रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को हाईस्कूल की सूचना प्रौद्योगिकी और इंटरमीडियट की अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं हुईं। जिले में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 17,727 परीक्षार्थियों में से 17,065 शामिल हुए। जबकि 662 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल सूचना प्रौद्योगिकी विषय में पंजीकृत 1,384 परीक्षार्थियों में से 1,354 ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडियट की अग्रेजी विषय में पंजीकृत 16,343 में से 15,711 ने परीक्षा दी, जबकि 632 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई...