हाथरस, अप्रैल 24 -- प्रमोद सिंह ,हाथरस। किसी ने खून लिखा है कि संघर्ष के बिना सफलता एक सपना ही रह जाती है। जिन्हें मंज़िल की परवाह होती है, वो रास्तों से नहीं डरते। हर पसीने की बूंद सफलता की इमारत में ईंट बनती है। तू जब थक जाए, तब याद रखना,क्यों शुरू किया था। सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, वक्त उसका हिसाब जरूर देता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एसएनएसबीडी इंटर कालेज की छात्रा मीरा ने। छात्रा ने कड़े संघर्ष के बाद जनपद में दूसरा स्थान हासिल करके आईना दिखाया है कि संसाधनों के अभाव में भी बेहतर सफलता हासिल की जा सकती है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह कस्बा मेंडू के हौंडा वाला मोहल्ला में रहने वाले ललित कुमार कस्बे में परचून की दुकान करते है। परिवार में पत्नी नूतन के अलावा बड़ा बेटा आशीष के अलावा बेटी ...