रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली संवाददाता। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गईं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त निगरानी रखी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई और उड़नदस्ता टीमों को भी सक्रिय रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के कृषि विषय में पंजीकृत सभी 115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस विषय में कुल 3866 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3683 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 183 परीक्षा...