अमरोहा, अप्रैल 24 -- गजरौला, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट के परिणाम में शहर के यश पब्लिक इंटर कालेज के छात्र-छात्रा जिलेभर में चमके। टॉप टेन सूची में स्कूल के चार छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। स्टाफ में उत्साह दिखा। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दीं। गुरुवार को परिणाम घोषित होने की सूचना छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को सुबह ही हो गई थी। शाम चार बजे परिणाम घोषित हुआ। समय नजदीक आने पर छात्र-छात्राओं की धड़कन बढ़ने लगी। परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ ने देखना शुरू किया। टॉप टेन सूची जारी हुई, जिसमें यश पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा लवी ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में वंशिका, 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.