इंटरमीडिएट में छाए कासगंज के होनहार सितारे, रिजल्ट देख खुशी से झूम उठे
आगरा, मई 14 -- सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही जिले भर में खुशी का माहौल छा गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों के घरों पर मिठाइयां बांटी गईं और फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालयों में भी सफल विद्यार्थियों का शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस वर्ष जिले में शहर के एसजेएस कॉलेज के छात्र प्रभव कृष्ण गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। प्रभव की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट में प्रभव कृष्ण गर्ग ने किया जिला टॉप प्रभव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.