फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। शासन की ओर से आंगनबाड़ी के रिक्त पदों की भर्ती में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार की परतों से प्रक्रिया दागदार रही है। पूर्व में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी से चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में रही है। सॉफ्टवेयर से मेरिट बनाए जाने और सार्वजनिक न किया जाना इसकी कड़ी माना जाता रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में हुई भर्ती में बिंदुओं को नजरंदाज करने से चयन प्रक्रिया में सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के अंकों में अंतर के बावजूद कम अंक वाली अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया। मामला खुलने के बाद महिला ने डीएम से लेकर शासन तक शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी है। भर्ती प्रक्रिया में उठने लगे सवालदेवमई ब्लाक के सुजावलपुर में आंगनबाड़ी पद में भर्ती के लिए गगन देवी ने आवेदन किया था लेकिन चयन किसी...