बाराबंकी, अप्रैल 25 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज भिटरिया के प्रतिभाशाली छात्र अंशुमान सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में छठवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशुमान ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का शानदार परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन भिटरिया के इस मेधावी छात्र ने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय का गौरव भी बढ़ाया है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष यादव व बृजेश यादव ने अंशुमान को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- वाराणसी के स्कूलों में सफलता की धूम! राजपुर मंगारी से अग्रसेन कॉलेज तक, मेधावियों ने लहराया परचम उन्हों...